राजस्थान पालनहार योजना 2022 का स्टेटस, हेल्पलाइन नंबर, आवश्यक दस्तावेज, ताजा खबर क्या है । Palanhar Yojana 2022 । पालनहार स्कीम ऑनलाइन आवेदन फॉर्म ।
Palanhar Yojana In hindi : पालनहार योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई हैं और इस योजना के माध्यम से राज्य के अनेक अनाथ, लाचार व जरूरतमंद बच्चों को लाभ पहुँचाया जाएगा। Palanhar Yojna Rajasthan की शुरुआत 8 फरवरी 2005 में की गई थी। बता दें कि यह योजना राज्य के अनाथ बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं और आज भी इसका लाभ मिल रहा हैं। जैसा कि आप जानते हैं अनाथ बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा, भरण-पोषण, वस्त्र, भोजन आदि में कठिनाइयाँ सामने आती हैं। इन्ही समस्याओं से निजाद पाने के लिए राज्य सरकार ने Palanhar Yojana 2022 का शुभारम्भ किया हैं। इस लेख में हम बताएँगे कि पालनहार योजना क्या है, आवश्यक दस्तावेज, हेल्पलाइन नंबर, पात्रता और स्कीम का स्टेटस कैसे चेक करें आदि के बारे में।
यदि आप राजस्थान पालनहार योजना और इसे जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
पालनहार योजना क्या है । Palanhar Yojana kya hai
राजस्थान सरकार की पालनहार योजना में राज्य के समस्त ऐसे बच्चे जिनके माता पिता का देहांत हो गया हैं या फिर किसी अन्य वजहों से उनके सर से अपनों का साया छिन्न गया हैं उन्हें लाभान्वित करेगी। बता दें कि इस योजना के शुरू होने से अब राज्य के अनाथ बच्चों का पालन-पोषण, शिक्षा, भरण-पोषण आदि की व्यवस्था संस्थागत नहीं किया जाएगा बल्कि अनाथ बालक-बालिकाओं के निकटतम रिश्तेदार / परिचित व्यक्ति को उनकी इक्षानुसार पालनहार बना दिया जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार अनाथ बच्चों को पारिवारिक माहौल में शिक्षा, वस्त्र, भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएँ मुहैया कराई जाएगी।
Rajasthan Palanhar Yojana
पालनहार योजना के परिवार की आय नियमानुसार 1 लाख 20 हजार रूपए से अधिक नहीं होना चाहिए। बता दें कि योजना के मुताबिक 2 वर्ष की आयु के होने पर अनाथ बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र भेजा जायेगा और 6 वर्ष की आयु पूरी करने पर स्कूल भेजा जाएगा जिससे उनकी शैक्षिणिक जीवन की शुरुआत हो सके।
Palanhar Yojana
योजना का नाम | पालनहार योजना राजस्थान । Palanhar Yojana |
योजना कब शुरू हुई | 08 फरवरी 2005 |
राज्य | राजस्थान |
लाभार्थी | राज्य के बच्चे / माता पिता |
प्रमुख लाभ | मुक्त शिक्षा / आर्थिक सहायता |
योजना का उद्देश्य | अनाथ बच्चों की सहायता |
आधिकारिक वेबसाइट | palanhaar.rajasthan.gov.in |
पालनहार योजना की ताजा खबर / लेटेस्ट अपडेट / नई अपडेट
पालनहार योजना नई अपडेट इन हिंदी : RAJASTHAN PALANHAR SCHEME 2022 के बारे में ताजा खबर या इससे सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए आप हमारे इस पेज पर बने रहे। क्योंकि जैसे ही इस योजना के बारे में कोई भी ताजा अपडेट सामने आती हैं हम आपको तुरंत रूबरू करा देते हैं। इस तरह से आप सरकारी योजना का फायदा जल्दी ले पाएंगे।
भामाशाह कार्ड डाउनलोड करें
पालनहार योजना पेंशन 2022 /2023
राजस्थान पालनहार योजना में अनाथ बच्चों की सुविधा के लिए उनकी उम्र 5 वर्ष होने तक 500/- रुपए की पेंशन राशि प्रति माह दी जाएगी। इसके साथ ही स्कूली शिक्षा ग्रहण करने या प्रवेश लेने से लेकर 18 वर्ष की आयु तक पालनहार परिवार को 1000/- रुपए प्रति माह देय होगा। पालनहार योजना में सहायता के रूप में वस्त्र, जूते, स्वेटर आदि के लिए 2000/- रुपए अतिरिक्त दिया जाएगा (विधवा एवं नाता की श्रेणी को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा)।
पालनहार योजना की अनुदान राशि
5 वर्ष की आयु तक 500 रूपये प्रतिमाह। |
18 वर्ष की आयु होने पर 1,000 रूपये प्रतिमाह स्कूली शिक्षा ग्रहण करने के लिए। |
2,000 रूपये प्रतिवर्ष वस्त्र, जूते, स्वेटर आदि के लिए। |
Palanhar Yojana guidelines । पालनहार योजना राजस्थान में पात्र बच्चो की सूची
पात्र अनाथ बालक / बालिकाओं की श्रेणी | आवश्यक दस्तावेज श्रेणी के अनुसार | |
1 | अनाथ बच्चों के लिए | बच्चे के माता-पिता की मृत्यु का प्रमाण पत्र या फोटो कॉपी। |
2 | ऐसे बच्चे जिनके माता पिता को मृत्यु दंड मिला हो या फिर आजीवन कारावास की सजा काट रहे हो | दंडादेश की एक फोटो कॉपी |
3 | विधवा जोकि निराश्रित हैं और पेंशन प्राप्त करती हैं, उसके तीन बच्चें होने की दशा में | विधवा पेंशन भुगतान आदेश (पी।पी।ओ।) की छाया प्रति |
4 | विधवा माता के पुनर्विवाह होने की दशा में उसके बच्चे के लिए | पुनर्विवाह के प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी |
5 | H.I.V. एड्स से पीड़ित माता-पिता के बच्चों के लिए | A।R।T। center द्वारा A।R।D। डायरी व ग्रीन कार्ड की फोटो कॉपी |
6 | ऐसे माता-पिता जोकि कुष्ठ रोग से पीढित हैं। उनके बच्चों के लिए | सक्षम बोर्ड द्वारा जारी / प्रमाणित प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी |
7 | विशेष योग्यजन माता पिता के बच्चों के लिए | 40% या इससे अधिक निशक्ता के प्रमाण पत्र की छाया प्रति |
8 | नाता जाने वाली माता के तीन बच्चे होने की दशा में | नाता गए हुए समय का एक वर्ष से अधिक का प्रमाण पत्र |
9 | तलाक सुदा / परित्यक्ता औरत के बच्चे | पेंशन भुगतान आदेश की प्रति |
Rajasthan योजना पालनहार की पात्रता क्या हैं
- योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक राजस्थान राज्य का मूल्य निवासी होना चाहिए।
- पालनहार परिवार की सालाना आय एक लाख बीस हजार रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।
- बच्चों को 2 वर्ष की उम्र में आंगनबाड़ी केंद्र भेजना अनिवार्य हैं।
- अनाथ बच्चों को 6 वर्ष की आयु पूरी होने पर शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कूल भेजना अनिवार्य हैं।
पालनहार योजना / स्कीम आवश्यक दस्तावेज़ (Document)
- अनाथ बच्चे का आधार कार्ड
- पालनहार का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- भामाशाह कार्ड
- बालक-बालिका का आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकरण प्रमाण पत्र / स्कूल शिक्षा ग्रहण करने का प्रमाण-पत्र
- पासपोर्ट आकर की फोटो
- पहचान प्रमाण पत्र
राजस्थान पालनहार योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया क्या हैं ?
- पालनहार स्कीम में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाए।
- होम पेज पर जाने के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ फाइल डाउनलोड करना होगा।
- अब आपने जो फॉर्म डाउनलोड किया हैं उसमे पूछी गई जानकारी नाम, पता, जन्म तारीख व अन्य जानकारी सही से भरनी होगी।
- इसके बाद आवश्य डॉक्यूमेंट (दस्तावेज) फॉर्म के साथ संलग्न करें।
- यदि आप शहरी क्षेत्र से हैं तो अपने फॉर्म को विभागीय जिला अधिकारी के पास जमा कर दें।
- ग्रामीण क्षेत्र का व्यक्ति अपने फॉर्म को संबंधित विकास अधिकारी या फिर ई-मित्र कियोस्क केंद्र में जमा कर सकता हैं।
- इस तरह पालनहार योजना में अपनी अर्जी को सम्पन्न करें।
राजस्थान पालनहार योजना (स्टेटस) भुगतान की स्थिति कैसे देखे ?
- पालनहार योजना में स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाए।
- होम पेज पर दिखाई दे रहें Apply Online / E Services के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपको पालनहार पेमेंट स्टेटस (Palanhar Payment Status) पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको कुछ जानकारी जैसे – भामाशाह नंबर, Academic Year, आवेदन (APPLICATION ID) आईडी और कैप्चा भरें।
- अंत में GET STATUS पर क्लिक करते ही आपके सामने पेमेंट की सम्पूर्ण जानकारी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
- पालनहार योजना के हेल्पलाइन नंबर
पालनहार योजना के हेल्पलाइन नंबर । Palanhar Yojana Helpline Number
राजस्थान पालनहार योजना के बारे में हमारे द्वारा समस्त जानकारी उपलब्ध कराई गई हैं लेकिन फिर भी आपके किसी प्रकार की जानकारी लेना हैं, तो आप Toll Free Number 1800-180-6127 पर कॉल कर सकते हैं।