manav sampada portal id password and service book of government employee । how to apply leave on up basic education app download । मानव सम्पदा पोर्टल सर्विस बुक कैसे देखें और प्रयोक्ता आईडी पासवर्ड हप सर्विस बुक उत्तर प्रदेश ।
मानव सम्पदा पोर्टल बढ़ते हुए डिजिटलीकरण का परिणाम हैं। Manav Sampada Portal के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन मूड पर करने का निश्चय कर लिया हैं। बता दें कि मानव सम्पदा पर सर्विस बुक कैसे देखें और छुट्टी के लिए कैसे अप्लाई करें सहित अन्य कई सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया गया हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने एमएचआरडी (MHRD) की मदद से एचआरएमयस (HRMS) प्रबंधन प्रणाली MANAV SAMPADA PORTAL का शुभारम्भ किया हैं।
प्रदेश में इस पोर्टल का उपयोग विशेषतौर पर सरकारी कर्मचारियों द्वारा छुट्टी के लिए आवेदन करने के लिए किया जाता हैं। इस लेख हम मानव सम्पदा पोर्टल के लाभ, आवेदन प्रक्रिया, पासवर्ड, मानव सम्पदा क्या है ? आदि की जानकारी मुहैया कराने जा रहे हैं।
मानव सम्पदा पोर्टल क्या है
मानव सम्पदा एक पोर्टल हैं और इसका उपयोग यूपी में सरकारी कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी से अवकाश लेने के लिए किया जाता हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के दिशानिर्देशों के अनुसार विद्यालय के हेड मास्टर, शिक्षक, शिक्षा मित्र और गैर-शिक्षण कर्मचारी आदि को अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
सम्पदा पोर्टल की सुविधा अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों के लिए भी मुहैया कराई गई हैं। जैसा की आप जानते हैं कि up government द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार यदि कोई सरकारी कर्मचारी अवकाश के लिए आवेदन करना चाहता हैं, तो उसे manav sampada leave app या फिर sampada portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
मानव सम्पदा पोर्टल रजिस्ट्रेशन : Manav Sampada Portal Registration
जैसा कि आप जानते हैं कि अब यदि सरकारी कर्मचारी को अवकाश के लिए आवेदन करना हैं तो उसे Up Manav Sampada Portal पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस बात की पुष्टि उत्तर प्रदेश मूल शिक्षा परिषद ने कर दी हैं। बता दें कि apply करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर विजिट करना होगा। home page पर अवकाश प्रबंध, सर्विस बुक के रखरखाव आदि से संबधित लिंक आपको मिल जाएगी।
मानव सम्पदा पर सर्विस बुक कैसे देखें
यूपी के नागरिक यदि सर्विस बुक देखना चाहते हैं, तो मानव सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई अन्य सुविधाओं के साथ इसका भी उपयोग कर सकते हैं। सर्विस बुक देखने के लिए शिक्षक तथा गैर शिक्षण कर्मचारियों के पास एम्प्लोयी कोड होना चाहिए। सर्विस बुक से सम्बंधित पूरी जानकारी ओर प्रक्रिया आदि के बारे में नीचे बताया गया हैं।
Features of EHRMS
- रोल बेस्ड एक्सेस
- डायनामिक ACR
- ऑनलाइन लीव
- ऑनलाइन प्रमोशन
- ऑनलाइन पेंशन
- ऑनलाइन ट्रांसफर
- ऑनलाइन टूर
- ऑनलाइन जॉइनिंग/रिलीविंग
- DPC
- ऑनलाइन ACR
- ऑनलाइन APR
- ऑनलाइन क्वेरी विद इन द डिपार्टमेंट ऑफिशल्स
- ऑनलाइन ग्रीवेंस
- ऑनलाइन जोइनिंग तथा रिलीविंग ऑर्डर
- ऑनलाइन वैकेंसी/रिक्रूटमेंट
- कस्टमाइज ऑर्डर फॉरमैट at डिपार्टमेंट लेवल
- डायनामिक सर्विसेज
- डायनेमिक फॉर्म वाइज हेल्प
- डैशबोर्ड फॉर डीएसएस
- मल्टी लिंगवाल SSRS
- यूजर डिफाइंड फॉर्म
- सेल्फ रजिस्ट्रेशन थ्रू API
- स्टैंडर्डाइज्ड ऑफ सर्विस बुक फॉरमैट इन 12 फॉर्म्स
- स्थाई भाषा में न्यूज़ तथा फॉर्म उपलब्ध
मानव सम्पदा पोर्टल के लाभ
- अवकाश के लिए आवेदन करने के लिए सरकारी कर्मचारी इस ऑनलाइन सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।
- इस पोर्टल पर कर्मचारियों का सम्पूर्ण रिकॉर्ड रखा जाएगा और यह प्रक्रिया संबधित विभाग द्वारा की जाएगी।
- portal पर विभाग और कर्मचारी की पूरी जानकारी उपलब्ध रहती हैं।
- Manav Sampada Portal पर अधिकारी, डॉक्टर और कर्मचारी आदि का डाटा फिट होने की वजह से चिकित्सा विभाग को अवकाश या अन्य किसी कार्य में बहुत मदद मिल रही हैं।
- अवकाश के लिए आवेदन इसी portal स्वीकार किए जायेंगे।
मानव सम्पदा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
first step
- आवेदनकर्ता को मानव सम्पदा पोर्टल की official website के home page पर visit करना होगा।
- होम पेज पर दिखाई दे रहे eHRMS Login के option पर क्लिक करना हैं।
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- फॉर्म में आपको Department / Head Quarter में Directorate Of Basic Education, User ID आदि चुनना होगा।
- पासवर्ड और कैप्चा कोड भरने के बाद लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप login पर क्लिक करेंगे आपके सामने न्यू पेज खुल जाएगा। इस फॉर्म में वह otp number डाले जोकि आपके register mobile number पहुंचा हैं।
Second Step
- पंजीकरण प्रक्रिया में अब आपको Online Leave option और इसके बाद Apply Leave option पर क्लिक करना हैं।
- Selecet Reporting Officer के विकल्प पर click करिए।
- अब Add A Reporting Officer की लिंक पर क्लिक करें।
- आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक न्यू फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में Online Service विकल्प में Leave का चयन कीजिए।
- इसके बाद Destination में दिए गए Block Education Officer का चयन करें।
- अब आपके सामने दिखाई दे रहे Reporting Officer के विकल्प में सम्बंधित ऑफिसर का नाम चुने और सुरक्षति करें या save के option पर क्लिक करें।
- इसके पश्चात दुबारा Online Leave पर के ऑप्शन पर जाकर Apply Leave का चयन करें।
- Leave Type में Leave Select करिए।
- Form Date Select करिए।
- To Date Select करिए।
- इस प्रक्रिया के बाद लीव दिन (Leave Days) अपने ही कैल्क्यूलेट होकर आपके सामने आ जाएगा।
- Ground में छुट्टी लेने की वजह बतानी होती हैं।
- Address During Leave विकल्प में आपका पता (Address) बताना होगा।
- अंत सबमिट बटन पर क्लिक करें और ok कर दें। इस तरह से आपकी आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो जायेगी।
- जानकारी आपके register मोबाइल नंबर पर प्राप्त हो जाएगी।
मानव संपदा सर्विस बुक देखने की प्रक्रिया क्या हैं ?
- अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर विजिट करें।
- यहाँ दिखाई दे रहे eHRMS Login के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
- जैसे ही आप इस पेज पर क्लिक करेंगे एक नया पेज खुल जाएगा।
- न्यू पेज पर login form open हो जाएगा।
- यहाँ यूज़र का नाम, पासवर्ड, यूजर आईडी, डिपार्टमेंट और कैप्चा कोड अदि फॉर्म में भरना हैं।
- login बटन पर क्लिक करने के बाद, आप एम्प्लोयी डेशबोर्ड पर जाए।
- यहाँ आपको employee service book details लिंक पर क्लिक करना हैं।
- अब आपको अपना eHRMS कोड भरना हैं।
- कोड भरने के बाद फॉर्म से संबधित जानकारी जैसे – Parent Department, Captcha Text, Employee Code/Name, Enter Above Captcha Solution, Present Posting District, Present Posting Office State आदि चुने।
मानव सम्पदा पोर्टल पर लॉगइन कैसे करें
- manav sampada portal login करने के लिए सबसे पहले आप official website के home page पर जाए।
- होम पेज पर जाने के बाद आपके सामने eHRMS login link दिखाई देगी आपको इसे open करना हैं।
- डिपार्टमेंट चुने और यूजर आईडी, पासवर्ड डालकर कैप्चा भरें।
- लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करें।
- इस तरह आप मानव सम्पदा पोर्टल में लोगिन हो जायेंगे।
ऑनलाइन सर्विस रिक्वेस्ट की जानकारी कैसे देखे
- यदि आप ऑनलाइन सर्विस रिक्वेस्ट की जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाए।
- यहाँ पर फीचर्स के टैब पर क्लिक करें।
- online service request link पर क्लिक करें।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने ऑनलाइन सर्विस रिक्वेस्ट की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।